जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 10 घायल:सदर अस्पताल में चल रहा इलाज, फसल कांटने को लेकर हुई लड़ाई

कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में कुड़ारी और भानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक एक पक्ष के कुड़ारी गांव निवासी श्रीराम पुकार यादव व उनका बेटा नरेंद्र यादव, सोनू यादव, संजय यादव, मिंटू यादव घायल हो गए। घायलों ने कहा कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के भानपुर मौजा में अपने खेत में गेहूँ का फसल लगाया है। उसे दूसरे लोग काट रहे थे। जब इसका विरोध किया गया तो दूसरे पक्ष की ओर से मारपीट शुरू कर दी गई। वहीं दूसरे पक्ष के दुर्गावती थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी कृष्ण यादव, सुरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, गणेश यादव और संदीप यादव घायल बताये जा रहे है। घायलों ने बताया कि लगभग 50 से 60 साल पहले से जमीन विवाद चल रहा है। कोर्ट में भी मामला गया था। कई बार इस मामले में दुर्गावती थाना में भी शिकायत की गई। कोर्ट ने निर्देश दिया था कि जिसका जमीन होगा वह फसल काटेगा। वहीं हम लोग वहां पर जाकर फसल काट रहे थे, तभी पहले पक्ष के लोग आए और फसल काटने से रोक दिया। जब इसका विरोध किया तो लड़ाई हो गई। सभी घायलों का इलाज दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में होने के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल रेफर किया गया।

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 10 घायल:सदर अस्पताल में चल रहा इलाज, फसल कांटने को लेकर हुई लड़ाई

कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में कुड़ारी और भानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक एक पक्ष के कुड़ारी गांव निवासी श्रीराम पुकार यादव व उनका बेटा नरेंद्र यादव, सोनू यादव, संजय यादव, मिंटू यादव घायल हो गए। घायलों ने कहा कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के भानपुर मौजा में अपने खेत में गेहूँ का फसल लगाया है। उसे दूसरे लोग काट रहे थे। जब इसका विरोध किया गया तो दूसरे पक्ष की ओर से मारपीट शुरू कर दी गई।

वहीं दूसरे पक्ष के दुर्गावती थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी कृष्ण यादव, सुरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, गणेश यादव और संदीप यादव घायल बताये जा रहे है। घायलों ने बताया कि लगभग 50 से 60 साल पहले से जमीन विवाद चल रहा है। कोर्ट में भी मामला गया था। कई बार इस मामले में दुर्गावती थाना में भी शिकायत की गई।

कोर्ट ने निर्देश दिया था कि जिसका जमीन होगा वह फसल काटेगा। वहीं हम लोग वहां पर जाकर फसल काट रहे थे, तभी पहले पक्ष के लोग आए और फसल काटने से रोक दिया। जब इसका विरोध किया तो लड़ाई हो गई। सभी घायलों का इलाज दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में होने के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल रेफर किया गया।

Source:-https://www.bhaskar.com/