विजय सिन्हा बोले-लोकसभा-2019 में भी जमुई से हुआ था शंखनाद:लखीसराय में कहा-इस बार बिहार में 40 में से 40 सीट लाएंगा NDA; तेजस्वी पर बोला हमला
लखीसराय पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा परिवारवाद को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर दिए बयान को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी अपने परिवार से आगे सोच ही नहीं सकते हैं। जबकि देश के प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी अपने माता-पिता से बाहर नहीं निकल पा रहे। सबसे बड़ी बात तो यह है कि उनकी जाति के लोग ही उन पर भरोसा नहीं कर रहे। आज उसी जाति के प्रमुख लोग जो जमीन से जुड़े हैं, उनसे उपेक्षित महसूस कर रहे। साथ ही अपमानित महसूस कर रहे हैं। अब यह जाति के नेता नहीं रहे ये परिवारवाद के नेता हो गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के जमुई दौरे पर कहा कि पिछली बार भी उन्होंने दो अप्रैल को जमुई से ही लोकसभा चुनाव का बिहार में शंखनाद किया और परिणाम 40 में 39 सीट आए थे। इस बार भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई से ही लोकसभा चुनाव का बिहार में शंखनाद करने आ रहे हैं। इस बार बिहार में 40 में 40 और देश में 400 पार एनडीए करेगा।
लखीसराय पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा परिवारवाद को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर दिए बयान को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी अपने परिवार से आगे सोच ही नहीं सकते हैं। जबकि देश के प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी अपने माता-पिता से बाहर नहीं निकल पा रहे। सबसे बड़ी बात तो यह है कि उनकी जाति के लोग ही उन पर भरोसा नहीं कर रहे। आज उसी जाति के प्रमुख लोग जो जमीन से जुड़े हैं, उनसे उपेक्षित महसूस कर रहे। साथ ही अपमानित महसूस कर रहे हैं। अब यह जाति के नेता नहीं रहे ये परिवारवाद के नेता हो गए हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री के जमुई दौरे पर कहा कि पिछली बार भी उन्होंने दो अप्रैल को जमुई से ही लोकसभा चुनाव का बिहार में शंखनाद किया और परिणाम 40 में 39 सीट आए थे। इस बार भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई से ही लोकसभा चुनाव का बिहार में शंखनाद करने आ रहे हैं। इस बार बिहार में 40 में 40 और देश में 400 पार एनडीए करेगा।
Source:-https://www.bhaskar.com/





