हापुड़ में 9 अप्रैल को गरजेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ:भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुटे, लोकसभा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के लिए मांगेंगे वोट

हापुड़ में 9 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा से गढ़-अमरोहा लोकसभा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के लिए गांव सिखेड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भी तैयारी शुरू कर दी हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल, सीओ आशुतोष शिवम ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी। जिले में लोकसभा चुनाव दूसरे चरण में होगा। हापुड़ जिले में 3 विधानसभा अलग अलग 3 लोकसभा में आती है। चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीत हासिल कराने के लिए हर एक पदाधिकारी चुनावी मैदान में उतरा हुआ है। अब स्टार प्रचारकों का भी जिले में आना शुरू हो गया है। अब 9 अप्रैल को सीएम का हापुड़ दौरा प्रस्तावित है। तैयारी में जुटे अफसर और कार्य कर्त्ता हापुड़ जिले की गढ़ विधानसभा अमरोहा लोकसभा में आती है। भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के लिए वोट मांगने के लिए सीएम 9 अप्रैल को सिखेड़ा गांव आयेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं, एएसपी राजकुमार अग्रवाल, सीओ आशुतोष शिवम समेत अन्य पुलिस कर्मचारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। अधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजकों से वार्ता भी की। हालांकि अभी मुख्यमंत्री कार्यालय से उनके आगमन की कोई सूचना नहीं आई है। केवल पार्टी स्तर से ही उनके कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया है। ताकि सीएम के आगमन के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर का कहना है कि सिखैड़ा में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा का कार्यक्रम लगभग तय है। जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा प्रत्याशी को जिताकर सदन भेजना ही लक्ष्य है।

हापुड़ में 9 अप्रैल को गरजेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ:भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुटे, लोकसभा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के लिए मांगेंगे वोट

हापुड़ में 9 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा से गढ़-अमरोहा लोकसभा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के लिए गांव सिखेड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भी तैयारी शुरू कर दी हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल, सीओ आशुतोष शिवम ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी।जिले में लोकसभा चुनाव दूसरे चरण में होगा। हापुड़ जिले में 3 विधानसभा अलग अलग 3 लोकसभा में आती है। चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीत हासिल कराने के लिए हर एक पदाधिकारी चुनावी मैदान में उतरा हुआ है। अब स्टार प्रचारकों का भी जिले में आना शुरू हो गया है। अब 9 अप्रैल को सीएम का हापुड़ दौरा प्रस्तावित है।


तैयारी में जुटे अफसर और कार्य कर्त्ता

हापुड़ जिले की गढ़ विधानसभा अमरोहा लोकसभा में आती है। भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के लिए वोट मांगने के लिए सीएम 9 अप्रैल को सिखेड़ा गांव आयेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं, एएसपी राजकुमार अग्रवाल, सीओ आशुतोष शिवम समेत अन्य पुलिस कर्मचारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। अधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजकों से वार्ता भी की। हालांकि अभी मुख्यमंत्री कार्यालय से उनके आगमन की कोई सूचना नहीं आई है।केवल पार्टी स्तर से ही उनके कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया है। ताकि सीएम के आगमन के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर का कहना है कि सिखैड़ा में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा का कार्यक्रम लगभग तय है। जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा प्रत्याशी को जिताकर सदन भेजना ही लक्ष्य है।

Source:-https://www.bhaskar.com/