फेसबुक पर गलत पोस्ट डालने पर युवक अरेस्ट:धर्म विशेष के खिलाफ की थी टिप्पणी, पहले भी 6 को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है। जहां सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भड़काऊ और समाज में तनाव फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक धर्म विशेष के खिलाफ गलत टिप्पणी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में कुढ़नी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले को कुढ़नी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रमेश साहनी के रूप में हुई है। जो कुढ़नी थाना क्षेत्र के बिशनपुर धनराज का रहने वाला है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार पुलिस की विशेष टीम नजर रख रही है। इससे पहले भी जिले में आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पूर्व में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद इस तरह के मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

फेसबुक पर गलत पोस्ट डालने पर युवक अरेस्ट:धर्म विशेष के खिलाफ की थी टिप्पणी, पहले भी 6 को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है। जहां सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भड़काऊ और समाज में तनाव फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक धर्म विशेष के खिलाफ गलत टिप्पणी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।इस संबंध में कुढ़नी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले को कुढ़नी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रमेश साहनी के रूप में हुई है। जो कुढ़नी थाना क्षेत्र के बिशनपुर धनराज का रहने वाला है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार पुलिस की विशेष टीम नजर रख रही है। इससे पहले भी जिले में आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पूर्व में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद इस तरह के मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

Source:-https://www.bhaskar.com/