यातायात और अतिक्रमण रोकने की कमान संभालेंगे निगम प्रहरी:10 महिला समेत 40 निगम प्रहरी को किया गया है तैनात, लोगों को होगी सुविधा
बेतिया नगर निगम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण को रोकने के लिए अब निगम प्रहरियों को कमान सौंपी गई है। नगर निगम प्रशासन द्वारा 40 नगर निगम प्रहरियों को नियुक्त किया गया है। इसे लेकर नगर आयुक्त शंभू कुमार ने आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुए सशक्त स्थायी समिति की बैठक के बाद विचार विमर्श करने के बाद यह फैसला लिया गया है। इसके तहत नगर निगम में आने वाले 10 महिलाओं समेत 40 निगम प्रहरियों(निगम में कार्यरत कर्मी) का चयन किया गया है। सभी कार्यरत महिला पुरुष निगम में गार्ड को ड्रेस कोड के अनुसार ड्रेस दिया जाएगा। जो अन्य सफाई मित्रों से भिन्न होगा। निगम प्रहरियों को प्लास्टिक की छड़ी और सिटी भी उपलब्ध कराई जाएगी। अवैध दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने देंगे उन्होंने कहा कि चयनित निगम प्रहरियों को जिम्मेदारी दी गई है कि नगर निगम क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त वे करेंगे। निगम क्षेत्र के सड़कों पर भीड़-भाड़ वाले इलाके में यातायात को भी नियंत्रित करेंगे। सड़कों पर अवैध दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने देंगे। निगम की सड़कों पर बेतरतीब ढंग से ठेला लगाने और पोस्टर लगाने वालों को रोकेंगे। निगम क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण को रोकेंगे। निगम क्षेत्र में यहां वहां वाहन लोगों द्वारा लगा दिया जाता है, जिससे सड़क जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, उसे वह रोकेंगे। सभी कर्मी सफाई निरीक्षक जुलुम साह और घारी प्रभारी तबरेज आलम के नेतृत्व में काम करेंगे। इससे लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। प्रहरियों को दिया जाएगा एक सप्ताह का प्रशिक्षण नगर आयुक्त शंभू कुमार ने बताया कि सभी नगर निगम के प्रहरियों को एक सप्ताह का ट्रेनिंग दिया जाएगा। इसकी तैयारी भी नगर निगम प्रशासन ने कर ली है। इसके लिए नगर के महाराज स्टेडियम को चिह्नित किया गया है। निगम कर्मियों को ट्रेनिंग देने के लिए बिहार गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा से अनुरोध किया जाएगा।
बेतिया नगर निगम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण को रोकने के लिए अब निगम प्रहरियों को कमान सौंपी गई है। नगर निगम प्रशासन द्वारा 40 नगर निगम प्रहरियों को नियुक्त किया गया है। इसे लेकर नगर आयुक्त शंभू कुमार ने आदेश जारी किया है।उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुए सशक्त स्थायी समिति की बैठक के बाद विचार विमर्श करने के बाद यह फैसला लिया गया है। इसके तहत नगर निगम में आने वाले 10 महिलाओं समेत 40 निगम प्रहरियों(निगम में कार्यरत कर्मी) का चयन किया गया है। सभी कार्यरत महिला पुरुष निगम में गार्ड को ड्रेस कोड के अनुसार ड्रेस दिया जाएगा। जो अन्य सफाई मित्रों से भिन्न होगा। निगम प्रहरियों को प्लास्टिक की छड़ी और सिटी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
अवैध दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने देंगे
उन्होंने कहा कि चयनित निगम प्रहरियों को जिम्मेदारी दी गई है कि नगर निगम क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त वे करेंगे। निगम क्षेत्र के सड़कों पर भीड़-भाड़ वाले इलाके में यातायात को भी नियंत्रित करेंगे। सड़कों पर अवैध दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने देंगे। निगम की सड़कों पर बेतरतीब ढंग से ठेला लगाने और पोस्टर लगाने वालों को रोकेंगे।निगम क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण को रोकेंगे। निगम क्षेत्र में यहां वहां वाहन लोगों द्वारा लगा दिया जाता है, जिससे सड़क जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, उसे वह रोकेंगे। सभी कर्मी सफाई निरीक्षक जुलुम साह और घारी प्रभारी तबरेज आलम के नेतृत्व में काम करेंगे। इससे लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
प्रहरियों को दिया जाएगा एक सप्ताह का प्रशिक्षण
नगर आयुक्त शंभू कुमार ने बताया कि सभी नगर निगम के प्रहरियों को एक सप्ताह का ट्रेनिंग दिया जाएगा। इसकी तैयारी भी नगर निगम प्रशासन ने कर ली है। इसके लिए नगर के महाराज स्टेडियम को चिह्नित किया गया है। निगम कर्मियों को ट्रेनिंग देने के लिए बिहार गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा से अनुरोध किया जाएगा।
Source:-https://www.bhaskar.com/





