7 अप्रैल को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आएंगे गया:4 घंटे के लिए करना होगा वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल, 7 किलोमीटर तक के क्षेत्र में नो एंट्री
गया में 7 अप्रैल को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन को लेकर शहर का ट्रैफिक बदला रहेगा। इस दौरान कार्यक्रम 7 किलोमीटर की दूरी के अंदर नो एंट्री प्रभावी रहेगा।राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार किया गया है। सुबह दस बजे से लेकर दो बजे तक प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। नो एंट्री प्रमुख मार्ग पर प्रभावी रहेगा। दरअसल IIM के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए उप राष्ट्रपति भाग लेने के लिए सात अप्रैल को आ रहे हैं। वे आगमन से लेकर प्रस्थान होने के कुछ देर बाद तक प्रमुख मार्ग पर नो एंट्री प्रभावी होगी। इसकी तैयारी पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई है। यातायात व्यवस्थाः गया-डोभी रोड में 05 नं० गेट से एयरपोर्ट गया होते हुए शेखबारा स्थित नो एंट्री प्वाइंट तक 10:00 बजे से 14:00 बजे तक (ऑटो, रिक्शा, बाइक और साइकिल) सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। करीब 7 किलोमीटर की दूरी के बीच 10 बजे से लेकर 2 बजे तक किसी प्रकार के वहानों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बड़े वाहनों की नो एंट्री i. नवादा के तरफ से आने वाली सभी बड़ी वाहनों को गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ही रोक दिया जाएगा। ii. झारखण्ड, शेरघाटी, डोभी एवं बारचट्टी के तरफ से आने वाली सभी बड़े वाहनों को डोभी में ही रोक दिया जाएगा। फोर व्हीलर वाहनों के लिए नो एंट्री i. डोभी की ओर से आने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहनों को शेखवारा स्थित नो इन्ट्री प्वाईन्ट के पास रोक दिया जाएगा।ii. गया से डोभी, शेरघाटी की ओर जाने वाली सभी छोटी गाड़ियों को 05 नं0 गेट के पास रोक दिया जाएगा। वैकल्पिक मार्ग i. गया से डोभी, शेरघाटी एवं झारखण्ड की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन 05 नं० गेट → सिकड़िया मोड़ चेरकी होते हुए जाएंगे। II. शेरघाटी डोभी एवं झारखण्ड की ओर से गया आने वाली सभी प्रकार के वाहन डोभी चेरकी सिकड़िया मोड़ होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे। ज़िला प्रशासन गया ने आम जनता से अपील की है कि 10:00 बजे से 14:00 बजे तक के लिए प्रशासन को सहयोग करते हुए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
गया में 7 अप्रैल को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन को लेकर शहर का ट्रैफिक बदला रहेगा। इस दौरान कार्यक्रम 7 किलोमीटर की दूरी के अंदर नो एंट्री प्रभावी रहेगा।राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार किया गया है। सुबह दस बजे से लेकर दो बजे तक प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। नो एंट्री प्रमुख मार्ग पर प्रभावी रहेगा।दरअसल IIM के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए उप राष्ट्रपति भाग लेने के लिए सात अप्रैल को आ रहे हैं। वे आगमन से लेकर प्रस्थान होने के कुछ देर बाद तक प्रमुख मार्ग पर नो एंट्री प्रभावी होगी। इसकी तैयारी पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई है।
यातायात व्यवस्थाः
गया-डोभी रोड में 05 नं० गेट से एयरपोर्ट गया होते हुए शेखबारा स्थित नो एंट्री प्वाइंट तक 10:00 बजे से 14:00 बजे तक (ऑटो, रिक्शा, बाइक और साइकिल) सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। करीब 7 किलोमीटर की दूरी के बीच 10 बजे से लेकर 2 बजे तक किसी प्रकार के वहानों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बड़े वाहनों की नो एंट्री
i. नवादा के तरफ से आने वाली सभी बड़ी वाहनों को गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ही रोक दिया जाएगा।
ii. झारखण्ड, शेरघाटी, डोभी एवं बारचट्टी के तरफ से आने वाली सभी बड़े वाहनों को डोभी में ही रोक दिया जाएगा।
फोर व्हीलर वाहनों के लिए नो एंट्री
i. डोभी की ओर से आने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहनों को शेखवारा स्थित नो इन्ट्री प्वाईन्ट के पास रोक दिया जाएगा।ii. गया से डोभी, शेरघाटी की ओर जाने वाली सभी छोटी गाड़ियों को 05 नं0 गेट के पास रोक दिया जाएगा।
वैकल्पिक मार्ग
i. गया से डोभी, शेरघाटी एवं झारखण्ड की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन 05 नं० गेट → सिकड़िया मोड़ चेरकी होते हुए जाएंगे।
II. शेरघाटी डोभी एवं झारखण्ड की ओर से गया आने वाली सभी प्रकार के वाहन डोभी चेरकी सिकड़िया मोड़ होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
ज़िला प्रशासन गया ने आम जनता से अपील की है कि 10:00 बजे से 14:00 बजे तक के लिए प्रशासन को सहयोग करते हुए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
Source:-https://www.bhaskar.com/





