दरभंगा में चोरी की घटना हुई कम:शहर से गांव आये लोगों के सूने आवास रहे सुरक्षित
दरभंगा में चेकिंग अभियान ने त्योहार पर अपने पैतृक घर गये लोगों को राहत दी। अभियान की वजह से नगर में बंद घरों में चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक ब्रेक लगा है। पहले होली, दीपावली व छठ जैसे पर्व पर लोगों को घर जाने के लिए काफी सोचना पड़ता था। हमेशा मन में चोरी की आशंका रहती थी। यहां तक कि लोग घर जाकर उल्लास के साथ चैन से पर्व भी नहीं मना पाते थे। वापस आने पर पता चलता था कि घर में चोरी हो गयी। इस बार एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की गतिविधि ने चोरों को मौका नहीं दिया। चुनाव को लेकर शहर में पारा मिलिट्री फोर्स का जुटान लोक सभा चुनाव को लेकर शहर में पारा मिलिट्री फोर्स का भारी जुटान है। ये लोग स्थानीय पुलिस के साथ लगातार जांच अभियान में लगे रहते हैं। लगातार चेकिंग की जा रही है। आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। वाहनों की तलाशी ली जा रही है।यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। इसके अलावा एसएसपी के निर्देश पर भी सभी थाने की पुलिस नियमित गश्त कर रही है। इसका परिणाम ही है कि चोरी की घटनाओं पर ब्रेक लग गया है। पिछले वर्ष मार्च में हुई थी चोरी की 71 घटनाएं पिछले वर्ष मार्च में जिले में चोरी की 71 मामले दर्ज हुई थी। विगत वर्ष के प्रथम तीन माह (जनवरी, फरवरी, मार्च) में चोरी की 229 घटनाएं सामने आयी थी। जनवरी में 79, फरवरी में 79 व मार्च में 71 घटनाएं हुई। वहीं 2021 में वर्ष के प्रथम तीन माह (जनवरी, फरवरी, मार्च) में 197 घटनाएं हुई थी। जनवरी में 64 फरवरी में 68 व मार्च में 65 घटनाएं हुई। विभागीय सूत्रों की माने तो विगत दो वर्ष की तुलना में इस वर्ष मार्च में चोरी की घटना में काफी कमी आयी है।
दरभंगा में चेकिंग अभियान ने त्योहार पर अपने पैतृक घर गये लोगों को राहत दी। अभियान की वजह से नगर में बंद घरों में चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक ब्रेक लगा है। पहले होली, दीपावली व छठ जैसे पर्व पर लोगों को घर जाने के लिए काफी सोचना पड़ता था। हमेशा मन में चोरी की आशंका रहती थी। यहां तक कि लोग घर जाकर उल्लास के साथ चैन से पर्व भी नहीं मना पाते थे। वापस आने पर पता चलता था कि घर में चोरी हो गयी। इस बार एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की गतिविधि ने चोरों को मौका नहीं दिया।
चुनाव को लेकर शहर में पारा मिलिट्री फोर्स का जुटान
लोक सभा चुनाव को लेकर शहर में पारा मिलिट्री फोर्स का भारी जुटान है। ये लोग स्थानीय पुलिस के साथ लगातार जांच अभियान में लगे रहते हैं। लगातार चेकिंग की जा रही है। आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। वाहनों की तलाशी ली जा रही है।यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। इसके अलावा एसएसपी के निर्देश पर भी सभी थाने की पुलिस नियमित गश्त कर रही है। इसका परिणाम ही है कि चोरी की घटनाओं पर ब्रेक लग गया है।

पिछले वर्ष मार्च में हुई थी चोरी की 71 घटनाएं
पिछले वर्ष मार्च में जिले में चोरी की 71 मामले दर्ज हुई थी। विगत वर्ष के प्रथम तीन माह (जनवरी, फरवरी, मार्च) में चोरी की 229 घटनाएं सामने आयी थी। जनवरी में 79, फरवरी में 79 व मार्च में 71 घटनाएं हुई। वहीं 2021 में वर्ष के प्रथम तीन माह (जनवरी, फरवरी, मार्च) में 197 घटनाएं हुई थी। जनवरी में 64 फरवरी में 68 व मार्च में 65 घटनाएं हुई। विभागीय सूत्रों की माने तो विगत दो वर्ष की तुलना में इस वर्ष मार्च में चोरी की घटना में काफी कमी आयी है।
Source:-https://www.bhaskar.com/





