मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आज से भरा जाएगा फॉर्म:अंतिम तिथि 9 अप्रैल तक, 31 मई तक रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य निर्धारित
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में फेल या किसी कारण से परीक्षा नहीं देने वाले परीक्षार्थियों के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक बार फिर से मौका दिया है। कंपार्टमेंटल परीक्षा अप्रैल के अंतिम में लिया जाएगा। परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म आज से भरवाया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना होगा सीवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना होगा। इस परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान कर परीक्षार्थी परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। यह परीक्षा फॉर्म स्कूल की ही माध्यम से भरा जाएगा। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल तक है। परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया समाप्त होते ही जल्द परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। उसके बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा अप्रैल माह के अंतिम में ली जाएगी। बोर्ड ने 31 मई तक रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में फेल या किसी कारण से परीक्षा नहीं देने वाले परीक्षार्थियों के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक बार फिर से मौका दिया है। कंपार्टमेंटल परीक्षा अप्रैल के अंतिम में लिया जाएगा। परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म आज से भरवाया जाएगा।
ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना होगा
सीवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना होगा। इस परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान कर परीक्षार्थी परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। यह परीक्षा फॉर्म स्कूल की ही माध्यम से भरा जाएगा। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल तक है। परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया समाप्त होते ही जल्द परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। उसके बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा अप्रैल माह के अंतिम में ली जाएगी। बोर्ड ने 31 मई तक रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा है।
Source:-https://www.bhaskar.com/





