पीएम के बिहार दौरे पर सियासत तेज:राजद ने कहा-तेजस्वी से घबरा गए हैं मोदी, बीजेपी बोली- महागठबंधन शून्य पर होगी आउट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 अप्रैल को जमुई से चुनावी जनसभा का शंखनाद किया था। अब तीन दिन के अंदर वह दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। आज वह बीजेपी प्रत्याशी विवेक ठाकुर के समर्थन में रैली करेंगे। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार, एलजेपी (रा) सुप्रीमो चिराग पासवान, हम नेता और बिहार सरकार के मंत्री संतोष मांझी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहेंगे। उनके आने से पहले ही महासंग्राम छिड़ गया है। राजद ने हमला बोलते हुआ कहा कि तेजस्वी यादव के 17 महीने के काम से प्रधानमंत्री घबराहट में है। वहीं, बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि इस बार पूरा का पूरा महागठबंधन शून्य पर आउट होगा। पूरा महागठबंधन शून्य पर आउट होगा बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि प्रधानमंत्री का बिहार के प्रति प्रेम और गंभीरता ही है कि वह तीन दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। अभी प्रधानमंत्री का बिहार में और आगमन होगा। बिहार की 15 करोड़ जनता मोदी का परिवार है। पीएम अपने परिवार से अपनी बात कहने आते हैं। अबकी बार 400 के पार और 400 में 40 की 40 सीटें बिहार देगा। तेजस्वी यादव और राजद जैसे पिछली बार शून्य पर आउट हुई थी। इस बार पूरा का पूरा महागठबंधन शून्य पर आउट होगा। पिछली बार गलती से एक सीट मिल गई थी। पर अब बिहार ने यह संकल्प ले लिया है कि इस राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में मोदी का हाथ मजबूत करना और 40 सीटें एनडीए गठबंधन को देना है, मोदी को मजबूती देनी है। बिहार के संसाधनों को लूटकर अपने परिवार को दौलतमंद बनाया जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि बिहार की 40 सीट हम जीतने जा रहे हैं, इसमें कोइ शक नहीं है। बिहार के लोग जानते हैं कि पिछले 18 सालों में नीतीश कुमार ने बिहार को कैसे बनाया, सजाया और संवारा है। उन्होंने बिहार के नौजवानों को रोजगार दिया, बेटियों को पढ़ाने का काम किया, महिलाओं को सम्मान दिया, किसानों के लिए काम किया है। आज पीएम मोदी बिहार के नवादा आ रहे हैं। बिहार की जनता उनका स्वागत करती है और उनको विश्वास दिलाती है कि जिस तरह अपने जेडीयू और नीतीश कुमार पर भरोसा किया है बिहार के सभी लोग इस भरोसे पर खड़े उतरेंगे। जिन पार्टियों ने आज तक बिहार को लूटा, जिस तरह राजद ने परिवारवाद किया और अपने परिवार को आगे बढ़ाया। बिहार के संसाधनों को लूटकर अपने परिवार को दौलतमंद बनाने का काम किया। इसे बिहार के लोग अच्छी तरह जानते हैं और उनके चक्कर में आने वाले नहीं है। 2024 लोकसभा इलेक्शन में बिहार के लोग राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन के सारे उम्मीदवारों को सबक सिखाने का काम करेंगे। तेजस्वी यादव के 17 महीने के काम से प्रधानमंत्री घबराहट में राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री तीन दिनों के अंदर दोबारा बिहार में चुनावी सभा करेंगे। लेकिन उनसे से सवाल पूछे जा रहे हैं उसपर वह जवाब नहीं दे रहे हैं। पिछली बार झोली भर जनता ने आशीर्वाद दिया था और 39 सीट दिए थे। लेकिन बिहार की अनदेखी हुई और उसके साथ सौतेला व्यवहार हुआ। प्रधानमंत्री किस मुंह से वोट मांगने आ रहे हैं। तेजस्वी यादव के 17 महीने के काम से प्रधानमंत्री घबराहट में है। बिहार के 17 साल के एनडीए के शासन काल में आखिर कौन से ऐसे काम हो गए, जिससे पलायन रुक गया, यहां कल कारखाने लग गए। बिहार में क्यों कोई उद्योग धंधा नहीं लगा, क्यों किसानों की यह हालत है, क्यों मजदूरों की यह हालत है। आज प्रधानमंत्री नवादा में हिम्मत जुटाएंगे और 10 वर्षों के अपने कार्यकाल और बिहार में एनडीए की 17 वर्ष के शासनकाल पर कुछ बताएंगे। लेकिन हमें यकीन है कि प्रधानमंत्री इस पर कुछ नहीं बोलेंगे, बस विरोधियों को गाली देकर चले जाएंगे। पीएम ने जंगलराज की याद दिलाई थी नवादा से पहले 4 अप्रैल को पीएम जमुई आए थे। यहां उन्होंने लोजपा (रा) के प्रत्याशी और चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की थी। जमुई में हुई जनसभा में पीएम ने लालू के जंगलराज, भ्रष्टाचार और इंडी अलायंस पर जमकर निशाना साधा था। पीएम ने कहा था कि पहले आतंकी हमारे ऊपर हमला कर के चले जाते थे। कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। हमने कहा ऐसे नहीं चलेगा। आज का भारत घर में घुसकर मारता है। उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा था कि इन पार्टियों ने देश का नाम खराब किया है। राजद के लोग जमीनों पर कब्जा करते हैं। राजद सरकार में युवतियों को सड़क पर से उठा लिया जाता था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 अप्रैल को जमुई से चुनावी जनसभा का शंखनाद किया था। अब तीन दिन के अंदर वह दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। आज वह बीजेपी प्रत्याशी विवेक ठाकुर के समर्थन में रैली करेंगे। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार, एलजेपी (रा) सुप्रीमो चिराग पासवान, हम नेता और बिहार सरकार के मंत्री संतोष मांझी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहेंगे। उनके आने से पहले ही महासंग्राम छिड़ गया है।राजद ने हमला बोलते हुआ कहा कि तेजस्वी यादव के 17 महीने के काम से प्रधानमंत्री घबराहट में है। वहीं, बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि इस बार पूरा का पूरा महागठबंधन शून्य पर आउट होगा।
पूरा महागठबंधन शून्य पर आउट होगा
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि प्रधानमंत्री का बिहार के प्रति प्रेम और गंभीरता ही है कि वह तीन दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। अभी प्रधानमंत्री का बिहार में और आगमन होगा। बिहार की 15 करोड़ जनता मोदी का परिवार है। पीएम अपने परिवार से अपनी बात कहने आते हैं। अबकी बार 400 के पार और 400 में 40 की 40 सीटें बिहार देगा।
तेजस्वी यादव और राजद जैसे पिछली बार शून्य पर आउट हुई थी। इस बार पूरा का पूरा महागठबंधन शून्य पर आउट होगा। पिछली बार गलती से एक सीट मिल गई थी। पर अब बिहार ने यह संकल्प ले लिया है कि इस राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में मोदी का हाथ मजबूत करना और 40 सीटें एनडीए गठबंधन को देना है, मोदी को मजबूती देनी है।
बिहार के संसाधनों को लूटकर अपने परिवार को दौलतमंद बनाया
जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि बिहार की 40 सीट हम जीतने जा रहे हैं, इसमें कोइ शक नहीं है। बिहार के लोग जानते हैं कि पिछले 18 सालों में नीतीश कुमार ने बिहार को कैसे बनाया, सजाया और संवारा है। उन्होंने बिहार के नौजवानों को रोजगार दिया, बेटियों को पढ़ाने का काम किया, महिलाओं को सम्मान दिया, किसानों के लिए काम किया है। आज पीएम मोदी बिहार के नवादा आ रहे हैं। बिहार की जनता उनका स्वागत करती है और उनको विश्वास दिलाती है कि जिस तरह अपने जेडीयू और नीतीश कुमार पर भरोसा किया है बिहार के सभी लोग इस भरोसे पर खड़े उतरेंगे। जिन पार्टियों ने आज तक बिहार को लूटा, जिस तरह राजद ने परिवारवाद किया और अपने परिवार को आगे बढ़ाया।
बिहार के संसाधनों को लूटकर अपने परिवार को दौलतमंद बनाने का काम किया। इसे बिहार के लोग अच्छी तरह जानते हैं और उनके चक्कर में आने वाले नहीं है। 2024 लोकसभा इलेक्शन में बिहार के लोग राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन के सारे उम्मीदवारों को सबक सिखाने का काम करेंगे।
तेजस्वी यादव के 17 महीने के काम से प्रधानमंत्री घबराहट में
राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री तीन दिनों के अंदर दोबारा बिहार में चुनावी सभा करेंगे। लेकिन उनसे से सवाल पूछे जा रहे हैं उसपर वह जवाब नहीं दे रहे हैं। पिछली बार झोली भर जनता ने आशीर्वाद दिया था और 39 सीट दिए थे। लेकिन बिहार की अनदेखी हुई और उसके साथ सौतेला व्यवहार हुआ। प्रधानमंत्री किस मुंह से वोट मांगने आ रहे हैं। तेजस्वी यादव के 17 महीने के काम से प्रधानमंत्री घबराहट में है।
बिहार के 17 साल के एनडीए के शासन काल में आखिर कौन से ऐसे काम हो गए, जिससे पलायन रुक गया, यहां कल कारखाने लग गए। बिहार में क्यों कोई उद्योग धंधा नहीं लगा, क्यों किसानों की यह हालत है, क्यों मजदूरों की यह हालत है। आज प्रधानमंत्री नवादा में हिम्मत जुटाएंगे और 10 वर्षों के अपने कार्यकाल और बिहार में एनडीए की 17 वर्ष के शासनकाल पर कुछ बताएंगे। लेकिन हमें यकीन है कि प्रधानमंत्री इस पर कुछ नहीं बोलेंगे, बस विरोधियों को गाली देकर चले जाएंगे।
नवादा से पहले 4 अप्रैल को पीएम जमुई आए थे। यहां उन्होंने लोजपा (रा) के प्रत्याशी और चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की थी। जमुई में हुई जनसभा में पीएम ने लालू के जंगलराज, भ्रष्टाचार और इंडी अलायंस पर जमकर निशाना साधा था। पीएम ने कहा था कि पहले आतंकी हमारे ऊपर हमला कर के चले जाते थे। कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। हमने कहा ऐसे नहीं चलेगा। आज का भारत घर में घुसकर मारता है। उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा था कि इन पार्टियों ने देश का नाम खराब किया है। राजद के लोग जमीनों पर कब्जा करते हैं। राजद सरकार में युवतियों को सड़क पर से उठा लिया जाता था।
Source:-https://www.bhaskar.com/





