शाहजहांपुर में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी:पीड़ित ने ठग के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

शाहजहांपुर में नौकरी लगवाने के नाम ठगी की घटना सामने आई है। यहां एक ठग ने दंत चिकित्सक की पढ़ाई करने वाले युवक के साथ साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी कर दी। नौकरी लगवाने के नाम पर 11 लाख रुपये तय किए गए। जब युवक ने नौकरी के बारे में पूछा तो ठग ने एक मंत्री का हवाला देकर कहा कि, उनको दो लाख रुपये और देना है। इंकार करने पर ठग ने युवक और उसके पिता के षड्यंत्र रचकर मारपीट और जान से मारने की धमकी की आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर दी। फिर समझौते के नाम एक लाख रुपये ठगे और अब मामला खत्म करने के नाम पर फिर से एक लाख रुपये और सीओ को देने के लिए 20 हजार रुपये मांग रहा है। एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद जांच कराने के बाद पुलिस ने ठग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। नौकरी लगवाने के लिए मांग रुपये थाना सदर बाजार क्षेत्र के महमंद हद्दफ के रहने वाले प्रोफेसर इफजालुरहमान ने कुछ दिन पहले एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि, मेरा बेटे फजलुरहमान ने दंत चिकित्सक की पढ़ाई की है। आरोप है कि, मोहल्ला तिलहर जई के रहने वाले राजकुमार गौतम ने बेटे की राजकीय मेडिकल कॉलेज में दंत चिकित्सक के रूप में नौकरी लगवाने के लिए 11 लाख रुपये तय किए थे। तय हुआ था कि, आधी धनराशि पहले और आधी धनराशि बाद में देना पड़ेगी। दो लाख रुपये पहले दिए पीड़ित ने आरोपी से पूछा कि, नौकरी कब तक लग जाएगी। ये सुनते ही आरोपी ने दो लाख रुपये और नौकरी लगने से पहले मांगे। आरोपी ने कहा कि, एक मंत्री नहीं मान रहे हैं। ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इनकार करने पर आरोपी ने मेरे और बेटे के खिलाफ सीओ पुवायां को आईजीआरएस पोर्टल पर झूठी शिकायत कर दी। उल्टा षड्यंत्र रचकर आरोप लगाया कि, वर्ष 2008 में मेरे बेटे ने राजकुमार गौतम की नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये लिए थे। जब राजकुमार गौतम ने पैसे मांगे तो बाप बेटे ने सिंधौली मोड़ पर घेरकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। समझौता करने के नाम पर आरोपी ने फिर से एक लाख रुपये ले लिए। सीओ की जांच में मामला झूठा निकला और मुकदमे को खत्म कर दिया गया। अब आरोपी राजकुमार गौतम से फिर से एक लाख रुपये और सीओ को देने के नाम पर बीस हजार रुपये मांग रहा है। पीड़ित ने गुहार लगाई कि, आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि, ठगी और ब्लैकमेलिंग से बच सकें। पुलिस ने इफजालुरहमान की तहरीर पर आरोपी राजकुमार गौतम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं कार्यवाहक थाना प्रभारी फुरकान खां ने बताया कि, तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपों की जांच की जा रही है।

शाहजहांपुर में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी:पीड़ित ने ठग के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

शाहजहांपुर में नौकरी लगवाने के नाम ठगी की घटना सामने आई है। यहां एक ठग ने दंत चिकित्सक की पढ़ाई करने वाले युवक के साथ साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी कर दी। नौकरी लगवाने के नाम पर 11 लाख रुपये तय किए गए। जब युवक ने नौकरी के बारे में पूछा तो ठग ने एक मंत्री का हवाला देकर कहा कि, उनको दो लाख रुपये और देना है। इंकार करने पर ठग ने युवक और उसके पिता के षड्यंत्र रचकर मारपीट और जान से मारने की धमकी की आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर दी। फिर समझौते के नाम एक लाख रुपये ठगे और अब मामला खत्म करने के नाम पर फिर से एक लाख रुपये और सीओ को देने के लिए 20 हजार रुपये मांग रहा है। एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद जांच कराने के बाद पुलिस ने ठग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

नौकरी लगवाने के लिए मांग रुपये

थाना सदर बाजार क्षेत्र के महमंद हद्दफ के रहने वाले प्रोफेसर इफजालुरहमान ने कुछ दिन पहले एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि, मेरा बेटे फजलुरहमान ने दंत चिकित्सक की पढ़ाई की है। आरोप है कि, मोहल्ला तिलहर जई के रहने वाले राजकुमार गौतम ने बेटे की राजकीय मेडिकल कॉलेज में दंत चिकित्सक के रूप में नौकरी लगवाने के लिए 11 लाख रुपये तय किए थे। तय हुआ था कि, आधी धनराशि पहले और आधी धनराशि बाद में देना पड़ेगी।

दो लाख रुपये पहले दिए

पीड़ित ने आरोपी से पूछा कि, नौकरी कब तक लग जाएगी। ये सुनते ही आरोपी ने दो लाख रुपये और नौकरी लगने से पहले मांगे। आरोपी ने कहा कि, एक मंत्री नहीं मान रहे हैं। ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इनकार करने पर आरोपी ने मेरे और बेटे के खिलाफ सीओ पुवायां को आईजीआरएस पोर्टल पर झूठी शिकायत कर दी। उल्टा षड्यंत्र रचकर आरोप लगाया कि, वर्ष 2008 में मेरे बेटे ने राजकुमार गौतम की नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये लिए थे।

जब राजकुमार गौतम ने पैसे मांगे तो बाप बेटे ने सिंधौली मोड़ पर घेरकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। समझौता करने के नाम पर आरोपी ने फिर से एक लाख रुपये ले लिए। सीओ की जांच में मामला झूठा निकला और मुकदमे को खत्म कर दिया गया। अब आरोपी राजकुमार गौतम से फिर से एक लाख रुपये और सीओ को देने के नाम पर बीस हजार रुपये मांग रहा है। पीड़ित ने गुहार लगाई कि, आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि, ठगी और ब्लैकमेलिंग से बच सकें। पुलिस ने इफजालुरहमान की तहरीर पर आरोपी राजकुमार गौतम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।वहीं कार्यवाहक थाना प्रभारी फुरकान खां ने बताया कि, तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपों की जांच की जा रही है।

Source:-https://www.bhaskar.com/