सोनभद्र में मतदान स्थल पर मतदाताओं को मिलेगी बेहतर सुविधा:जिलाधिकारी ने बैठक कर संम्बधित अधिकारियों को दिए निर्देश

सोनभद्र में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आकांक्षी मतदान प्रतिशत प्राप्त किए जाने को लेकर की बैठक की। वहीं सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न स्तरों एवं माध्यमों से मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान के दिन मतदाताओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से मतदान स्थल पर निम्न सुविधायें दिया जाना अपेक्षित है। मतदाताओं को मतदान स्थल तक अपने निजी वाहन से आने की सुविधा दी जाएगी। साथ ही आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान स्थल के निकट उचित स्थान पर यथासम्भव पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। ताकि वाहन व्यवस्थित ढंग से पार्क हो सके। गर्मी के मौसम में मतदान के दिन मतदाताओं को लम्बी कतारों में खड़े रहने में असुविधा न हो, इसको ध्यान में रखते हुए मतदेय स्थल पर छायादार वेटिंग एरिया की व्यवस्था किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि मतदान हेतु कतार में खड़े हर 10 मतदाता के अन्तराल पर कुर्सी का व्यवस्था की जाए। ताकि मतदाता को असुविधा न हो। मतदाताओं में चुनाव को लेकर उत्साह बना रहे। इसके लिए सुरक्षा बलों को निर्देशित किया जाये कि मतदाताओं के साथ शोभनीय व्यवहार करें।

सोनभद्र में मतदान स्थल पर मतदाताओं को मिलेगी बेहतर सुविधा:जिलाधिकारी ने बैठक कर संम्बधित अधिकारियों को दिए निर्देश

सोनभद्र में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आकांक्षी मतदान प्रतिशत प्राप्त किए जाने को लेकर की बैठक की। वहीं सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न स्तरों एवं माध्यमों से मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान के दिन मतदाताओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से मतदान स्थल पर निम्न सुविधायें दिया जाना अपेक्षित है। मतदाताओं को मतदान स्थल तक अपने निजी वाहन से आने की सुविधा दी जाएगी। साथ ही आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान स्थल के निकट उचित स्थान पर यथासम्भव पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। ताकि वाहन व्यवस्थित ढंग से पार्क हो सके। गर्मी के मौसम में मतदान के दिन मतदाताओं को लम्बी कतारों में खड़े रहने में असुविधा न हो, इसको ध्यान में रखते हुए मतदेय स्थल पर छायादार वेटिंग एरिया की व्यवस्था किया जाएगा।

वहीं उन्होंने कहा कि मतदान हेतु कतार में खड़े हर 10 मतदाता के अन्तराल पर कुर्सी का व्यवस्था की जाए। ताकि मतदाता को असुविधा न हो। मतदाताओं में चुनाव को लेकर उत्साह बना रहे। इसके लिए सुरक्षा बलों को निर्देशित किया जाये कि मतदाताओं के साथ शोभनीय व्यवहार करें।

Source:-https://www.bhaskar.com/