दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, एक दर्जन घायल:दोनों तरफ से जमकर चले लाठी और डंडे, दो की हालत गंभीर
किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड के पथरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडा के साथ जमकर पत्थर बाजी हुआ। जिसमें दोनों पक्ष के लोग लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गया। वहीं दो की हालत गंभीर होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साओं ने सदर अस्पताल रेफर किया। मिली जानकारी के अनुसार पथरिया गांव के वार्ड नंबर 5 का मामला अपनी पुश्तैनी जमीन को लेकर मो. महबूब आलम, और रफीक आलम के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं इसकी सूचना गलगलिया थाना अध्यक्ष राहुल कुमार को दी गई। मामले को गंभीरता से लेते थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज उपचार के लिए भेजा। इस जमीनी विवाद में मो. मंजूर, रुस्तम, मो. अकबर हुसैन, नाजिम, नूरशाद, कुमराह फज्जू, आमीर, राबिया बेगम मैजून निशा, रफीक आलम, करीम, अंसार इस विवाद में घायल हो गए। घायलों की सूची में करीम पिता कमाल अंसार, पिता कमाल की गंभीर अवस्था को देखते किशनगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड के पथरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडा के साथ जमकर पत्थर बाजी हुआ। जिसमें दोनों पक्ष के लोग लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गया। वहीं दो की हालत गंभीर होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साओं ने सदर अस्पताल रेफर किया।मिली जानकारी के अनुसार पथरिया गांव के वार्ड नंबर 5 का मामला अपनी पुश्तैनी जमीन को लेकर मो. महबूब आलम, और रफीक आलम के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं इसकी सूचना गलगलिया थाना अध्यक्ष राहुल कुमार को दी गई। मामले को गंभीरता से लेते थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
जहां तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज उपचार के लिए भेजा। इस जमीनी विवाद में मो. मंजूर, रुस्तम, मो. अकबर हुसैन, नाजिम, नूरशाद, कुमराह फज्जू, आमीर, राबिया बेगम मैजून निशा, रफीक आलम, करीम, अंसार इस विवाद में घायल हो गए। घायलों की सूची में करीम पिता कमाल अंसार, पिता कमाल की गंभीर अवस्था को देखते किशनगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
Source:-https://www.bhaskar.com/





