शॉर्ट-सर्किट से 10 किसानों के खेतों में लगी आग:11 हजार वोल्ट के तार से निकली चिंगारी से हादसा, गेहूं की फसल जलकर राख

शेखपुरा के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के शेखोपुर डीह गांव में शॉर्ट-सर्किट से 10 किसानों के खेतों में आग लग गई। गेहूं की पक्की फसल जलकर राख हो गई। किसानों को दो लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। ग्रामीण पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि तेज पछुवा हवा के झोंके में गांव के पश्चिम बघार से होकर गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार में घर्षण के कारण चिंगारी निकली। जो खेत में गिरी। जिसकी वजह से फसल में आग लग गई। दो दिन पहले भी आग लगी थी उन्होंने बताया कि इस घटना में गांव के दिनेश सिंह, सुरेश सिंह, अवधेश सिंह, राजीव कुमार, चुनचुन कुमार, विकास कुमार, रंजन सिंह, मिथलेश सिंह और उदय सिंह के खेतों में आग लग गई। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी इसी गांव में शॉट-सर्किट के कारण 7 किसानों के खेतों में आग लगी थी। तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन केंद्र से दमकल दस्ता पहुंचा। बाद में आसपास के खेतों में लगी फसल को जलने से बचाया।। अग्निशमन कर्मी मनीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से प्राकृतिक आपदा से सरकारी सहायता देने की गुहार लगाई है।

शॉर्ट-सर्किट से 10 किसानों के खेतों में लगी आग:11 हजार वोल्ट के तार से निकली चिंगारी से हादसा, गेहूं की फसल जलकर राख

शेखपुरा के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के शेखोपुर डीह गांव में शॉर्ट-सर्किट से 10 किसानों के खेतों में आग लग गई। गेहूं की पक्की फसल जलकर राख हो गई। किसानों को दो लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। ग्रामीण पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि तेज पछुवा हवा के झोंके में गांव के पश्चिम बघार से होकर गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार में घर्षण के कारण चिंगारी निकली। जो खेत में गिरी। जिसकी वजह से फसल में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में गांव के दिनेश सिंह, सुरेश सिंह, अवधेश सिंह, राजीव कुमार, चुनचुन कुमार, विकास कुमार, रंजन सिंह, मिथलेश सिंह और उदय सिंह के खेतों में आग लग गई। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी इसी गांव में शॉट-सर्किट के कारण 7 किसानों के खेतों में आग लगी थी। तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन केंद्र से दमकल दस्ता पहुंचा। बाद में आसपास के खेतों में लगी फसल को जलने से बचाया।।

अग्निशमन कर्मी मनीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से प्राकृतिक आपदा से सरकारी सहायता देने की गुहार लगाई है।

Source:-https://www.bhaskar.com/