नोएडा में 11 लाख 58 हजार 400 रुपए कैश पकड़ा:कासना सिरसा टोल के पर पकड़ी गाड़ी, चालक नहीं दे पाया पैसों का साक्ष्य
ईस्टर्न पेरीफेरल कासना सिरसा टोल के पास चेकिंग के दौरान 11 लाख 58 हजार 400 रुपए कैश बरामद पकड़ा गया। ईस्टर्न पेरीफेरल के जरिए गौतमबुद्ध नगर में पैसा लाया जा रहा था। आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। इसमें 500-500 के 2240 नोटों के अलावा 100-100 के 384 नोट बरामद हुए है। वाहन चालक के द्वारा बरामद की गई धनराशि के बारे में जानकारी नहीं दी जा सकी। लोकसभा चुनाव 2024 में गौतमबुद्ध नगर में ये पहली सफलता है जिसमें बड़ी मात्रा में कैश पकड़ा गया। दरअसल एसएस टीम ईस्टर्न पेरीफेरल के कासना सिरसा टोल पर चैकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम को शक होने पर गाड़ी नंबर DL3CCV3909 को रोका गया। ये कार राकेश कुमार पुत्र काशी राम निवासी बदरपुर चला रहे थे। गाड़ी की चेकिंग करने पर कुल 11 लाख 58 हजार 400 रुपए बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान चालक इन पैसों का कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामद राशि के बारे में आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। साथ ही कासना थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए पैसों को जमा कर दिया गया है।
ईस्टर्न पेरीफेरल कासना सिरसा टोल के पास चेकिंग के दौरान 11 लाख 58 हजार 400 रुपए कैश बरामद पकड़ा गया। ईस्टर्न पेरीफेरल के जरिए गौतमबुद्ध नगर में पैसा लाया जा रहा था। आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। इसमें 500-500 के 2240 नोटों के अलावा 100-100 के 384 नोट बरामद हुए है।
वाहन चालक के द्वारा बरामद की गई धनराशि के बारे में जानकारी नहीं दी जा सकी। लोकसभा चुनाव 2024 में गौतमबुद्ध नगर में ये पहली सफलता है जिसमें बड़ी मात्रा में कैश पकड़ा गया।
दरअसल एसएस टीम ईस्टर्न पेरीफेरल के कासना सिरसा टोल पर चैकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम को शक होने पर गाड़ी नंबर DL3CCV3909 को रोका गया। ये कार राकेश कुमार पुत्र काशी राम निवासी बदरपुर चला रहे थे। गाड़ी की चेकिंग करने पर कुल 11 लाख 58 हजार 400 रुपए बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान चालक इन पैसों का कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामद राशि के बारे में आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। साथ ही कासना थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए पैसों को जमा कर दिया गया है।
Source:-https://www.bhaskar.com/





