बिहार के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट:पटना-गया समेत कई जगहों पर 40KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा; बक्सर का तापमान 40 के पार

बिहार में अब झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। तापमान 40 के करीब पहुंचने लगा है। आज भी पटना में मौसम साफ है। सुबह से ही धूप खिल गई है। हालांकि आज और कल पटना समेत 14 जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 14 जिलों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। इन जिलों में आज हो सकती बारिश मौसम विभाग द्वारा आज प्रदेश के 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। जिसमें पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल शामिल है। मौसम से जुड़ी तस्वीरें देखिए... रविवार के दिन भी पटना में मौसम साफ था। सुबह में धूप निकली थी। लेकिन दोपहर के बाद से धूप कम हो गई और मौसम सुबह की अपेक्षा ठंड हो गई। कहां कितना दर्ज किया गया अधिकतम तापमान रविवार को पूरे प्रदेश में बक्सर जिला सबसे गर्म रहा। बक्सर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा शेखपुरा का अधिकतम तापमान 39 डिग्री, औरंगाबाद 38 डिग्री, नवादा 37.5 डिग्री गया 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। जबकि इससे तीन दिन के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी हो सकती है।

बिहार के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट:पटना-गया समेत कई जगहों पर 40KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा; बक्सर का तापमान 40 के पार

बिहार में अब झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। तापमान 40 के करीब पहुंचने लगा है। आज भी पटना में मौसम साफ है। सुबह से ही धूप खिल गई है। हालांकि आज और कल पटना समेत 14 जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 14 जिलों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। इन जिलों में आज हो सकती बारिश मौसम विभाग द्वारा आज प्रदेश के 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। जिसमें पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल शामिल है।

रविवार के दिन भी पटना में मौसम साफ था। सुबह में धूप निकली थी। लेकिन दोपहर के बाद से धूप कम हो गई और मौसम सुबह की अपेक्षा ठंड हो गई। कहां कितना दर्ज किया गया अधिकतम तापमान रविवार को पूरे प्रदेश में बक्सर जिला सबसे गर्म रहा। बक्सर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा शेखपुरा का अधिकतम तापमान 39 डिग्री, औरंगाबाद 38 डिग्री, नवादा 37.5 डिग्री गया 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। जबकि इससे तीन दिन के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी हो सकती है।

Source:-https://www.bhaskar.com/