छपरा-जलना स्पेशल ट्रेन 28 जून तक चलेगी:हर शुक्रवार और बुधवार को चलेगी गाड़ी, 18 कोच के साथ विशेष ट्रेन की मिलेगी सुविधा
रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व से चलाई जा रही ट्रेन संख्या 07651-07652 जलना-छपरा-जलना विशेष गाड़ी के संचालन अवधि में विस्तार किया है। इस ट्रेन से संचालन अवधि विस्तारित होने से छपरा और आसपास के यात्रियों को जलना के बीच यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी। जानकारी जनसम्पर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने पत्र जारी करते हुए दी है। छपरा से जलना के बीच चलने वाली यह एकमात्र ट्रेन जलना से प्रत्येक बुधवार को चलाई जा रही 07651 जलना-छपरा विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 26 जून तक और छपरा से प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जा रही 07652 छपरा-जलना विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 28 जून तक किया गया है। छपरा से जलना के बीच चलने वाली यह एकमात्र ट्रेन है। इस गाड़ी में एसएलआर के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जा रहे हैं।
रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व से चलाई जा रही ट्रेन संख्या 07651-07652 जलना-छपरा-जलना विशेष गाड़ी के संचालन अवधि में विस्तार किया है। इस ट्रेन से संचालन अवधि विस्तारित होने से छपरा और आसपास के यात्रियों को जलना के बीच यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी। जानकारी जनसम्पर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने पत्र जारी करते हुए दी है।
छपरा से जलना के बीच चलने वाली यह एकमात्र ट्रेन
जलना से प्रत्येक बुधवार को चलाई जा रही 07651 जलना-छपरा विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 26 जून तक और छपरा से प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जा रही 07652 छपरा-जलना विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 28 जून तक किया गया है। छपरा से जलना के बीच चलने वाली यह एकमात्र ट्रेन है।इस गाड़ी में एसएलआर के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जा रहे हैं।
Source:-https://www.bhaskar.com/





